1 रुपये, 10 रुपये और 100 रुपये के इन नोट के बदले ऑनलाइन मिलेंगे 3 लाख रुपये जानिए कैसे

कई मुस्लिम 786 अंक को शुभ मानते हैं। अगर आपकी नोट में ये अंक हैं तो घर बैठे आपकी चांदी हो गई

अपडेटेड Jul 19, 2021 पर 7:49 PM

कोरोना वायरस महामारी से कई लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कई लोगों की नौकरियां चली जाने से पैसे कमाने के लाले पड़ रहे हैं। ऐसे दौर में अगर आपकी गुल्लक में कोई पुराने नोट हैं तो उनको ऑनलाइन बेचकर घर बैठे शानदार कमाई कर सकते हैं।

अगर आपके पास जो नोट है उसमें 786 लिखा है तो घर बैठे आपकी चांदी हो गई। ऐसे सीरीज के नोट के जरिए शानदार कमाई की जा सकती है। यानी आपके पास 10, 20, 50 या 100 का कोई भी नोट है। उस पर 786 लिखा होना चाहिए। यह घर बैठे कमाने का बेहतर मौका है और आप आसानी से लखपति बन सकते हैं।

1 रुपये का नोट आपको रातोंरात बना सकता है लखपति, जानें कैसे

आपके पास 1, 2, 10,100, 500, 200, 2000 रुपये का नोट होना चाहिए। उसमें 786 नंबर लिखा होना चाहिए। यानी जो नोट सीरीज है उसमें 786 लिखा होना चाहिए। जिन नोटों में 786 अंक छपा रहता है वो बहुत पुराने और दुर्लभ माने जाते हैं। 

2 रुपये का ऐसा सिक्का आपको करा सकता है 5 लाख रुपये की कमाई, जानें कैसे?

कई मुस्लिम 786 अंक को शुभ भाग्यशाली मानते  और लिहाजा अगर आपके पास ऐसा नोट है तो आपको वो अच्छई रकम दे सकते हैं। आपको यह बता दें कि खास तरह के नोटों की ऑनलाइन खरीद-बिक्री ईबे वेबसाइट पर की जाती है। इसमें कोई भी आम या खास आदमी भाग ले सकता है।


5 और 10 रुपये के ये सिक्के करा सकते हैं 10 लाख की कमाई, जानें कैसे

अगर आपके पास कोई भी ऐसा नोट है जिस पर 786 लिखा है तो आप उसके लिए ऑनलाइन बोली मंगा सकते हैं और आसानी से घर बैठे ही 3 लाख रुपये कमा सकते हैं। ऐसी स्थिति में बहुत से लोग इस नंबर का नोट पाने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं।

Ebay.com पर कैसे बेचें नोट

इसके लिए सबसे पहले आपको www.ebay.com पर विजिट करना होगा। फिर eBay वेबसाइट पर अपना लॉगइन आईडी बनाना होगा। आपको एक सेलर के तौर पर रजिस्टर करना होगा। फिर अपने नोट की साफ पिक्चर लेनी है और उसे वेबसाइट पर अपलोड कर देना है। जो लोग यह नोट खरीदने के लिए रूचि रखेंगे वो आपसं संपर्क करेंगे। यह प्लेटफॉर्म ऑनलाइन ऑनलाइन पैसे कमाने और बेचेने की सुविधा मुहैया कराती है। यहां आप सीधे अपने खरीदारों से बात कर सकते हैं और आप अपने सिक्के या नोट ऑनलाइन बेच सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।