FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से शुरू होगा सालाना फास्टैग, 15 रुपए में पार कर पाएंगे टोल प्लाजा! जानें कैसे

आमतौर पर टोल प्लाजा पर व्हीकल के वजन के मुताबिक 100 से 200 रुपये तक का शुल्क लिया जाता है, लेकिन 3000 रुपये का सालाना फास्टैग पास लेने पर एक यात्रा का खर्च केवल 15 रुपये होगा। इस योजना से न केवल लोगों के पैसे बचेंगे बल्कि टोल प्लाजा पार करना भी आसान हो जाएगा

अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 6:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एनुअल फास्टैग के लिए आपको 3000 रुपए का रिचार्ज करवाना होगा इसमें आपको 200 ट्रिप फ्री मिलेंगे

अगर आप अक्सर नेशनल हाइवे का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। 15 अगस्त से केंद्र सरकार ने एनुअल फास्टैग की शुरूआत करने जा रही है। इस नए नियम से टोल प्लाजा पार करना अब और भी आसान हो जाएगा। ये एनुअल फास्टैग योजना मुख्य रूप से निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए लागू होगी। इसमें भारी कमर्शियल व्हीकल को इसमें शामिल नहीं किया गया है। एनुअल फास्टैग के लिए आपको 3000 रुपए का रिचार्ज करवाना होगा इसमें आपको 200 ट्रिप फ्री मिलेंगे।

आमतौर पर टोल प्लाजा पर व्हीकल के वजन के मुताबिक 100 से 200 रुपये तक का शुल्क लिया जाता है, लेकिन 3000 रुपये का सालाना फास्टैग पास लेने पर एक यात्रा का खर्च केवल 15 रुपये होगा। इस योजना से न केवल लोगों के पैसे बचेंगे बल्कि टोल प्लाजा पार करना भी आसान हो जाएगा।


इतने रुपए में पार कर पाएंगे टोल प्लाजा

15 अगस्त से नया एनुअल फास्टैग पास लेने पर सिर्फ 15 रुपये में टोल प्लाजा पार किया जा सकेगा। अगर आप सिर्फ 15 रुपये में एक टोल पार करना चाहते हैं, तो नया एनुअल फास्टैग पास आपके लिए फायदेमंद है। इस पास की कीमत 3000 रुपये होगी और इसमें 200 यात्राएं शामिल होंगी। एक यात्रा का मतलब है टोल प्लाजा को एक बार पार करना। अभी 200 बार टोल पार करने में करीब 10,000 रुपये खर्च होते हैं, लेकिन इस स्कीम में यही काम सिर्फ 3000 रुपये में हो जाएगा। यानी पैसेंजर वाहन मालिकों को लगभग 7000 रुपये की सीधी बचत होगी।

कैसे करें इसके लिए रिचार्ज

एनुअल फास्टैग पास लेने के लिए आपको अलग से नया फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं बस मौजूदा फास्टैग को अपडेट करना होगा। इसे चालू करने के लिए नेशनल हाईवे यात्रा ऐप या NHAI की वेबसाइट पर जाएं। वहां अपने वाहन और लगे हुए फास्टैग की एलिजिबिलिटी को वेरिफाई करना होगा। एलिजिबिलिटी कन्फर्म होते ही 3000 रुपये का भुगतान करना होगा। पेमेंट के लगभग दो घंटे बाद आपका एनुअल फास्टैग पास एक्टिव हो जाएगा। एनुअल फास्टैग पास खरीदने के बाद बीच में इसे बंद करने या फिर इस्तेमाल नहीं करने पर भी पैसे वापस नहीं मिलेंगे। साल भर की अवधि पूरी हो जाने या 200 यात्राएं पूरी करने के बाद, आप चाहें तो दोबारा नया पास ले सकते हैं।

BSNL का नया धमाकेदार प्लान! सिर्फ 134 रुपये मंथली खर्च में 11 महीने चलेगा मोबाइल, नहीं कटेगी कॉल

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।