FASTag के बदल गए नियम, अनदेखी करने पर लगेगा दोगुना चार्ज, परेशानी से बचने के लिए जान लें सबकुछ

फास्टैग से टोल पार करने वाले वाहन चालकों के लिए सोमवार यानी आज से नियमों में बड़ा बदलाव हो रहा है। कई बार वाहन चालक फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस न होने के कारण टोल पर रुक जाते हैं। इसके जाम की स्थिति पैदा होती है। इस जाम की स्थिति से बचने के लिए ये फैसला लिया गया है

अपडेटेड Feb 18, 2025 पर 12:59 PM
Story continues below Advertisement
FASTag के बदल गए नियम

अगर आप फास्टैग (FASTag) का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। फास्टैग से टोल पार करने वाले वाहन चालकों के लिए सोमवार यानी आज से नियमों में बड़ा बदलाव हो रहा है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने टोल प्लाजा पर भीड़भाड़ और देरी को कम करने और यात्रा में तेजी लाने के लिए इस सिस्टम को लागू किया है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा फास्टैग के नियमों में बदलाव किए गए हैं जो सोमवार से लागू हो गए हैं। इन बदलावों का मकसद टोल कलेक्शन को आसान बनाना और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को बिना रुकावट सुचारू रखना है। आइए जानतें हैं नियमों में क्या हुए हैं बदलाव

जानें निमयों में क्या हुआ बदलाव

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नियमों में जो बदलाव किए गए हैं उसके तहत अगर आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट, बंद या निष्क्रिय है तो टोल पर जाने से पहले इन बातों का मानना होगा। अगर किसी का फास्टैग किन्ही कारणों से ब्लैकलिस्ट, बंद या इनएक्टिव पड़ा है तो टोल बूथ पार करने से 60 मिनट पहले उसे रिचार्ज करवाना पड़ेगा। यह काम टोल पार करने के 10 मिनट बाद भी किया जा सकता है। अगर चालक इसमें असफल रहता है तो उसे दोगुना टोल भुगतान करना होगा। बता दें कि दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों पर फास्टैग लगाना अनिवार्य है।


बैलेंस कम होने पर होगी परेशानी

नए नियमों के मुताबिक, अगर किसी वाहन में FASTag लगा है लेकिन उसमें बैलेंस कम है या वह ब्लैकलिस्टेड है तो उसे टोल प्लाजा से गुजरने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति बिना पर्याप्त बैलेंस के टोल पार करने की कोशिश करता है, तो उसे जुर्माना देना पड़ सकता है। यह नियम लोगों को समय पर फास्टैग रिचार्ज करने के लिए प्रोत्साहित करने और टोल प्लाजा पर यातायात सुचारू रखने के लिए लागू किया गया है।

बता दें कि कई बार वाहन चालक फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस न होने के कारण टोल पर रुक जाते हैं। इसके जाम की स्थिति पैदा होती है। इस जाम की स्थिति से बचने के लिए ये फैसला लिया गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए NHAI ने एक छोटी छूट अवधि दी है, जिससे ड्राइवरों को कम बैलेंस का अलर्ट मिलने पर अपना FASTag समय पर रिचार्ज करने का मौका मिलेगा। यह पहल टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले पर्याप्त बैलेंस सुनिश्चित करने में मदद करेगी, जिससे लेन-देन फेल होने और जुर्माने की संभावना कम हो जाएगी। NHAI ने लेन-देन में देरी की समस्या को भी ध्यान में रखा है। अगर टोल प्लाजा पार करने के 15 मिनट बाद तक पेमेंट पूरा नहीं होता है, तो लोगों को अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है। यह नियम समय पर पेंमेंट तय करने और टोल प्रक्रिया को तेज बनाने के लिए बनाया गया है। नए FASTag नियमों का उद्देश्य टोल कलेक्शन को आसान और तेज बनाना है, ताकि हाईवे पर यात्रा करने वालों को बिना किसी परेशानी के सफर का बेहतर अनुभव मिल सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।