FD interest calculator: यहां FD पर मिल रहा 8.50% तक ब्याज, 5 लाख की FD 5 साल बाद कितनी होगी? समझिए पूरा हिसाब
FD interest calculator: शेयर बाजारों में बीते दो सालों से लगातार गिरावट ने लोगों को फिर से बैंक एफडी में निवेश करने के लिए मजबूर किया है। ऐसे में सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट ऑफर करने वाले बैंक में पैसा रखना समझदारी होगी। एफडी पर इंटरेस्ट रेट में थोड़ा सा अंतर भी रिटर्न पर काफी ज्यादा फर्क डालता है
बैंक में पैसा रखना सुरक्षित है। रिटर्न की गारंटी है। निवेश करने के वक्त पता चल जाता है कि कुछ साल बाद निकालने पर पैसा कितना बढ़कर मिलेगा।
FD interest calculator: शेयर बाजारों में गिरावट ने एक बार फिर निवेशकों को बैंक एफडी के बारे में सोचने को मजबूर कर दिया है। बैंक में पैसा रखना सुरक्षित है। रिटर्न की गारंटी है। निवेश करने के वक्त पता चल जाता है कि कुछ साल बाद निकालने पर पैसा कितना बढ़कर मिलेगा। अगर बात बात सीनियर सिटीजंस की हो तो सोने पर सुहागा। इसकी वजह यह है कि ज्यादातर बैंक सीनियर सिटीजंस को सामान्य डिपॉजिटर्स से ज्यादा इंटरेस्ट रेट ऑफर करते है।
सवाल है कि अगर कोई सीनियर सिटीजंस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट 5 लाख रुपये रखता है तो 5 साल बाद उसे कुल कितने पैसे मिलेंगे? इस सवाल का जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आप पैसा किस बैंक में रखते हैं और उसका सालाना इंटरेस्ट रेट क्या है। स्मॉल फाइनेंस बैंकों का इंटरेस्ट रेट प्राइवेट सेक्टर और सरकारी बैंकों के इंटरेस्ट रेट से ज्यादा है। ऐसे में उनमें पैसा रखना फायदेमंद हैं। स्मॉल फाइनेंस बैंक में पैसा रखना पूरी तरह सुरक्षित है।
पैसाबाजार डॉट कॉम की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 5 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का है।
नीचे अलग-अलग स्मॉल फाइनेंस बैंकों के पांच साल के इंटरेस्ट रेट्स दिए गए हैं।
Suryoday Small Finance Bank 5 साल के एफडी पर 8.5 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
Jana Small Finance Bank 5 साल के एफडी पर 7.77 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
AU Small Finance Bank 5 साल के एफडी पर 7.25 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
Equitas Small Finance Bank 5 साल के एफडी पर 7.50 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
ESAF Small Finance Bank 5 साल के एफडी पर 6.25 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
Ujjivan Small Finance Bank 5 साल के एफडी पर 7.70 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
सरकारी बैंक भी 5 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अट्रैक्टिव इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। सरकारी बैंकों के इंटरेस्ट रेट की जानकारी नीचे दी गई है।
Bank of Baroda सीनियर सिटीजंस को पांच साल के एफडी पर 6.90 इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
Bank of India सीनियर सिटीजंस को पांच साल के एफडी पर 6.75 इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
Bank of Maharashtra सीनियर सिटीजंस को पांच साल के एफडी पर 5.50 इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
Canara Bank सीनियर सिटीजंस को पांच साल के एफडी पर 6.75 इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
Central Bank of India सीनियर सिटीजंस को पांच साल के एफडी पर 6.50 इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
Indian Bank सीनियर सिटीजंस को पांच साल के एफडी पर 6.50 इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
State Bank of India सीनियर सिटीजंस को पांच साल के एफडी पर 7.05 इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
Punjab National Bank सीनियर सिटीजंस को पांच साल के एफडी पर 6.45 इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
प्राइवेट बैंक 5 साल के एफडी पर सीनियर सिटीजंस को निम्नलिखित इंटरेस्ट रेट्स ऑफर कर रहे हैं:
Axis Bank 5 साल के एफडी पर 7.25 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
Bandhan Bank 5 साल के एफडी पर 6.60 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
HDFC Bank 5 साल के एफडी पर 6.90 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
Federal Bank 5 साल के एफडी पर 6.90 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
ICICI Bank 5 साल के एफडी पर 6.90 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
IDBI Bank 5 साल के एफडी पर 7.75 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
IDFC FIRST Bank 5 साल के एफडी पर 7.00 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
Kotak Mahindra Bank 5 साल के एफडी पर 7.75 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
सीनियर सिटीजंस को 5 लाख के एफडी पर 5 साल बाद कितना मिलेगा?
सीनियर सिटीजंस अपनी सुविधा के हिसाब से बैंक का चुनाव कर सकते हैं। लेकिन, उन्हें सबसे ज्यादा रिटर्न सूर्योंदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर मिलेगा। अगर वे 5 लाख रुपये 5 साल के लिए इस बैंक में डिपॉजिट करते हैं तो उन्हें एफडी मैच्योर करने पर 7,61,397 रुपये मिलेंगे। इसमें मूलधन का 5 लाख रुपये शामिल है। इसका मतलब है कि सीनियर सिटीजंस को 5 लाख रुपये पर पांच साल में कुल 2,61,397 रुपये इंटरेस्ट के रूप में मिलेंगे।