5 Year Fixed Deposit Rate of 14 Banks: हममें से ज्यादातर लोग हर साल जनवरी और मार्च के बीच आखिरी समय में अपने टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट को टाल देते हैं। यदि आपने अपनी टैक्स योजना के साथ शुरुआत नहीं की है, तो अभी योजना बनाएं क्योंकि आप फाइनेंशियल ईयर खत्म होने में 5 साल का समय बचा है। आप निवेश के लिए टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर विचार कर सकते हैं। इस साल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के लगातार चार बार रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर बैंकों ने FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। छोटे वित्त बैंक और छोटे और नए प्राइवेट सेक्टर बैंक एफडी पर 7.25 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहे हैं। आइए जानते हैं कौनसा बैंक 1.50 लाख रुपये के निवेश को कितना बढ़ाकर 5 साल बाद देगा।
डीसीबी बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर 7.25 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। प्राइवेट सेक्टर बैंक में ये बेस्ट इंटरेस्ट दे रहा है। DCB बैंक में 1.5 लाख रुपये का FD में निवेश पांच साल में बढ़कर 2.15 लाख रुपये हो जाएगा।
Deutsche Bank टैक्स सेविंग एफडी पर 7 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। विदेशी बैंकों में यह बैंक बेस्ट ब्याज दे रहा है। सिटी यूनियन बैंक भी टैक्स सेविंग एफडी पर 7 फीसदी ब्याज दे रहा है। इसमें 1.5 लाख रुपये का निवेश पांच साल में बढ़कर 2.12 लाख रुपये हो जाएगा।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank)
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर 6.95 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। छोटे फाइनेंस बैंक में यह सबसे बेस्ट ब्याज दे रहा है। यहां 1.5 लाख रुपये के निवेश पर पांच साल में बढ़कर 2.12 लाख रुपये मिलेगा।
आईडीबीआई बैंक और Yes Bank
यस बैंक, आईडीबीआई बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक FD पर 6.75 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। यहां 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर 5 साल में 2.10 लाख रुपये मिलेंगे।
यूनियन बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर 6.70 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। यहां 1.5 लाख रुपये का निवेश पांच साल में बढ़कर 2.09 लाख रुपये हो जाएगा।
आरबीएल बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर 6.55 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। ये 1.5 लाख रुपये पांच साल में बढ़कर 2.08 लाख रुपये हो जाएंगे।
Canera, HDFC और Axis बैंक
केनरा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर 6.50 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। 1.5 लाख रुपये का निवेश पांच साल में बढ़कर 2.07 लाख रुपये हो जाएगा।