FD interest rate: ये 13 बैंक सीनियर सिटीजन्स को दे रहे सबसे तगड़ा ब्याज, चेक करें पूरी लिस्ट

FD interest rate: सीनियर सिटीजन्स के लिए 13 बैंक इस समय सबसे आकर्षक FD ब्याज दरें दे रहे हैं। बड़े बैंकों से लेकर स्मॉल फाइनेंस बैंकों तक, कई विकल्प मौजूद हैं। जानिए कौन-सा बैंक कितनी दर दे रहा है और पैसे को सुरक्षित रखने की सही रणनीति क्या है।

अपडेटेड Nov 25, 2025 पर 4:47 PM
Story continues below Advertisement
स्मॉल फाइनेंस बैंक हाई रिटर्न देने में अभी भी बाजार में सबसे आगे हैं। A

FD interest rate: सीनियर सिटीजन्स के लिए बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्पों में गिने जाते हैं। रिटायर लोगों को अपनी नियमित आय के लिए स्थिर ब्याज की जरूरत होती है। इसलिए वे बड़े बैंकों और स्मॉल फाइनेंस बैंकों की तरफ से मिलने वाली आकर्षक ब्याज दरों में से अपने लिए बेहतर विकल्प चुनते हैं।

बड़े बैंक जहां स्थिरता और सुरक्षा देते हैं, वहीं स्मॉल फाइनेंस बैंक अधिक रिटर्न उपलब्ध करवाते हैं। आइए 13 बैंकों के बारे में जानते हैं, जो FD पर शानदार ब्याज दे रहे हैं। इसमें छोटी अवधि से लेकर लंबी अवधि तक के विकल्प शामिल हैं।

पब्लिक और प्राइवेट बैंकों की FD ब्याज दरें


अगर पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट बैंकों की बात करें, तो SBI इस समय 5 से 10 साल की FDs पर 7.05% ब्याज दे रहा है, जो 15 जुलाई 2025 से लागू है। ICICI बैंक भी 5 से 10 साल की अवधि पर 7.20% दर दे रहा है। उसकी 5 साल की टैक्स सेवर FD पर भी यही ब्याज मिलता है।

HDFC बैंक 18 महीने से 21 महीने से कम अवधि वाली FDs पर 7.10% ब्याज दे रहा है, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा 1 साल से ऊपर और 10 साल तक की अवधि पर 7.00% ब्याज ऑफर कर रहा है। PNB भी 5 साल की FDs पर 7.00% की ही दर दे रहा है।

वहीं प्राइवेट सेक्टर में Axis बैंक 5 साल की FD पर 7.35% ब्याज के साथ सबसे आगे है, जबकि Kotak बैंक 391 दिन से 2 साल से कम अवधि वाली FDs पर 7.20% ब्याज दे रहा है।

Bank अवधि (Tenure) ब्याज दर
SBI 5 साल से 10 साल 7.05%
ICICI Bank 5 साल से 10 साल 7.20%
ICICI 5-Year Tax Saver FD 5 साल 7.20%
HDFC Bank 18 महीने से कम 21 महीने 7.10%
Bank of Baroda 1 साल से ज्यादा से 10 साल तक 7.00%
PNB 5 साल 7.00%
Axis Bank 5 साल 7.35%
Kotak Bank 391 दिन से कम 2 साल 7.20%
AU Small Finance Bank 24 महीने 1 दिन से 36 महीने 7.60%
ESAF Small Finance Bank 444 दिन 8.10%
Suryoday Small Finance Bank 5 साल 8.10%
Jana Small Finance Bank 2 साल से ज्यादा से 5 साल 8.00%
Unity Small Finance Bank 501 दिन से 5 साल 7.25%
Slice Small Finance Bank 18 महीने 1 दिन से 18 महीने 2 दिन 7.75%

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में सबसे ज्यादा रिटर्न

स्मॉल फाइनेंस बैंक हाई रिटर्न देने में अभी भी बाजार में सबसे आगे हैं। AU Small Finance Bank 24 महीने 1 दिन से 36 महीने तक की FDs पर 7.60% की दर दे रहा है। ESAF Small Finance Bank 444 दिन की विशेष अवधि पर 7.60% से 8.10% तक ब्याज दे रहा है। Suryoday Small Finance Bank 5 साल की अवधि वाली FDs पर 8.10% का सबसे आकर्षक रिटर्न ऑफर कर रहा है।

Jana Small Finance Bank 2 साल से ज्यादा और 5 साल तक की FDs पर 8.00% ब्याज दे रहा है। Unity Small Finance Bank 501 दिन से 5 साल की अवधि पर 7.25% ब्याज प्रदान कर रहा है, जबकि Slice Small Finance Bank केवल 18 महीने 1 दिन से 18 महीने 2 दिन की बहुत छोटी अवधि पर 7.75% की दर उपलब्ध करा रहा है।

FD में ज्यादा ब्याज के साथ सुरक्षा का संतुलन कैसे बनाएं

हालांकि स्मॉल फाइनेंस बैंक अधिक ब्याज दे रहे हैं, लेकिन निवेश के मामले में सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। DICGC केवल ₹5 लाख तक की जमा राशि का बीमा कवर देता है। इसका मतलब यह है कि अगर कोई बैंक डूब जाता है, तो ₹5 लाख से अधिक राशि सुरक्षित नहीं होती।

इसलिए सीनियर सिटीजन्स के लिए बेहतर रणनीति यही है कि वे अपनी पूरी बचत एक ही बैंक में जमा न करें, बल्कि अलग-अलग बैंकों में बांटकर FD करें। इससे जोखिम भी कम रहेगा और ऊंची ब्याज दरों का फायदा भी मिलता रहेगा।

EPFO, लाइफ सर्टिफिकेट से लेकर नौकरी तक... UMANG ऐप पर मिलेगी सारी जानकारी, जानिए कैसे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।