सीनियर सिटीजंस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.50 फीसदी तक इंटरेस्ट कमा सकते हैं। कई स्मॉल फाइनेंस बैंक ज्यादा इंटरेस्ट रेट ऑफर करते रहते हैं। प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंक और विदेशी बैंकों की नजरें भी सीनियर सिटीजंस पर हैं। सीनियर सिटीजंस आम तौर पर रिटायरमेंट का पैसा एफडी में रखना पसंद करते हैं। बड़े अमाउंट के एफडी के इंटरेस्ट रेट में थोड़ा फर्क भी बड़ा मायने रखता है।
कई स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर ज्यादा इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। इनमें इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, ESAF Small Finance Bank, सर्वोदय एसएफबी, उज्जीवन एसएफबी और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। हालांकि, इंटरेस्ट रेट एफडी की अवधि के हिसाब से बदलता है।
कई प्राइवेट बैंक भी सीनियर सिटीजंस को एफडी पर अट्रैक्टिव रेट्स ऑफर कर रहे हैं। सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट SBM Bank India ऑफर कर रहा है। इसके बाद DCB ज्यादा इंटरेस्ट रेट दे रहा है। बंधन बैंक का इंटरेस्ट रेट भी 8 फीसदी से थोड़ा ही कम है। प्राइवेट बैंकों में सबसे कम इंटरेस्ट रेट IDBI Bank ऑफर कर रहा है।
कई सीनियर सिटीजंस सरकारी बैंकों के एफडी में पैसा रखना पसंद करते हैं। उन्हें यह ज्यादा सुरक्षित लगता है। हालांकि, सरकारी बैंकों का एफडी पर इंटरेस्ट रेट स्मॉल फाइनेंस बैंक और प्राइवेट बैंकों से कम है। सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट बैंक ऑफ इंडिया का है। दूसरे नंबर पर पंजाब एंड सिंध बैंक है। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा का इंटरेस्ट रेट सबसे ज्यादा है।
विदेशी बैंकों में सीनियर सिटीजंस को एफडी पर सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट ऑफर करने वाला बैंक स्टैंडर्ड एंड चार्टर्ड बैंक है। इसके बाद डोएचे बैंक का नंबर है। एचएसबीसी बैंक भी बुजुर्गों को एफडी पर ज्यादा इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सीनियर सिटीजंस को किसी एक बैंक के एफडी में अपना पूरा पैसा रखने की जगह कई बैंकों के एफडी में पैसा रखना चाहिए। इसकी वजह यह है कि एफडी में जमा पैसा पर बीमा की लीमिट सिर्फ 5 लाख रुपये है।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल एक दिन के एफडी पर सबसे ज्यादा 8.5 फीसदी इंटरेस्ट रेट सीनियर सिटीजंस को ऑफर कर रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप 3 साल एक दिन के लिए इस बैंक में 10 लाख का एफडी करते हैं तो आपको 2,87,019 रुपये बतौर इंटरेस्ट मिलेगा। ESAF SFB में 800 दिन तक यह पैसा रखने पर इतना इंटरेस्ट मिलेगा। सूर्योदय एसएफबी में 5 साल तक पैसा रखने पर इतना इंटरेस्ट मिलेगा।
सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) एक रिटायरमेंट स्कीम है, जिसे सरकार का सपोर्ट हासिल है। इसका इंटरेस्ट रेट 8.2 फीसदी है, जिसका पेमेंट हर तीन महीने पर होता है। इस स्कीम में कम से कम 1,000 रुपये और अधिकत 30 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम की अवधि 5 साल है, जिसके बाद इसे एक बार 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। सिर्फ 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोग इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।