Get App

FD Rate: RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, ग्राहकों के पास कमाई का मौका

FD Rates: देश के प्राइवेट सेक्टर बैंक में से एक धनलक्ष्मी बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। धनलक्ष्मी बैंक ने यह बढ़ोतरी 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर की है। बुधवार को RBI ने रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़तरी की थी जिसके बाद ज्यादातर बैंकों ने अपने लोन को महंगा करना शुरू कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2022 पर 5:38 PM
FD Rate: RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, ग्राहकों के पास कमाई का मौका
FD Rates: देश के प्राइवेट सेक्टर बैंक में से एक धनलक्ष्मी बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है।

FD Rates: देश के प्राइवेट सेक्टर बैंक में से एक धनलक्ष्मी बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। धनलक्ष्मी बैंक ने यह बढ़ोतरी 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर की है। बुधवार को RBI ने रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़तरी की थी जिसके बाद ज्यादातर बैंकों ने अपने लोन को महंगा करना शुरू कर दिया है। अब बैंकों ने RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद FD पर भी ब्याज बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी दिशा में धनलक्ष्मी बैंक नें FD पर ब्याज 8 दिसंबर गुरुवार से बढ़ा दिया है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर ब्याज दे रहा है। धनलक्ष्मी बैंक FD पर 3.25 फीसदी से लेकर 6.10 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं 555 दिनों की एफडी पर अधिकतम 7.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

धनलक्ष्मी बैंक अब 7 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। धनलक्ष्मी बैंक 45-90 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 3.75 प्रतिशत की ब्याज दर देगा। 91 दिनों से लेकर एक साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। एक साल से 2 साल की FD पर 6.35 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

555 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.25 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। दो साल से अधिक और तीन साल तक की एफडी 6 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। बैंक अब 3 साल से अधिक और 5 साल तक की जमा पर 6.10 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। बैंक 1,111 दिनों की एफडी पर 6.25 फीसदी की ब्याज दे रहा है। बैंक 5 साल से अधिक लेकिन 10 तक की एफडी पर भी 6.10 फीसदी का ब्याज दे रहा है। धनलक्ष्मी बैंक ने अपनी वेबसाइट पर यह कहा है कि वह सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज दिया जा रहा है।

FY23 की दूसरी तिमाही में बैंक 15.17 प्रतिशत बढ़कर 21,857 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि डिपॉजिट 6.96 प्रतिशत बढ़कर 12,748 करोड़ रुपये हो गया है। धनलक्ष्मी बैंक ने इस साल सितंबर की तिमाही में बताया कि उसके 520 से अधिक ग्राहक टचप्वाइंट हैं। धनलक्ष्मी बैंक की 247 शाखाएं, 263 एटीएम और 17 बीसी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें