Get App

FD Rates: इस सरकारी बैंक ने नए साल में ग्राहकों को दिया तोहफा, शॉर्ट टर्म FD पर बढ़ाया ब्याज

FD Rate: पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank - IOB) ने नए साल में अपने ग्राहकों को नए साल में तोहफा दिया है। Indian Overseas Bank ने एक बार फिर Fixed Deposit (FD) पर ब्याज बढ़ा दिया है। IOB बैंक ने 7 से 90 दिन वाली एफडी पर 75 बेसिस प्वाइंट यानी करीब 0.75 फीसदी तक ब्याज बढ़ाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2023 पर 3:30 PM
FD Rates: इस सरकारी बैंक ने नए साल में ग्राहकों को दिया तोहफा, शॉर्ट टर्म FD पर बढ़ाया ब्याज
Indian Overseas Bank ने एक बार फिर Fixed Deposit (FD) पर ब्याज बढ़ा दिया है।

FD Rate: पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank - IOB) ने नए साल में अपने ग्राहकों को नए साल में तोहफा दिया है। Indian Overseas Bank ने एक बार फिर Fixed Deposit (FD) पर ब्याज बढ़ा दिया है। IOB बैंक ने 7 से 90 दिन वाली एफडी पर 75 बेसिस प्वाइंट यानी करीब 0.75 फीसदी तक ब्याज बढ़ाया है। बैंक की ये नई दरं 1 जनवरी 2023 से लागू हो गई हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रहा है।

ये हैं IOB की नई दरें

बैंक ने इससे पहले नवंबर और फिर दिसंबरमें अपनी एफडी की ब्याज दरों को रिवाइज किया था। बैंक 7 दिनों से 45 दिनों की FD पर 3.75% का ब्याज दे रहा था, जिसे बढ़ाकर 4.50 फीसदी कर दिया है। 46-90 दिनों की एफडी के लिए ब्याज 4.05% से बढ़ाकर 4.75 फीसदी कर दिया है। 91-179 दिनों की एफडी के लिए 4.20% का ब्याज मिल रहा है। इस पर ब्याज नहीं बढ़ाया गया है। 180-269 दिनों की जमा पर 4.85% का ब्याज मिलता है। 270 दिनों की एफडी लेकिन एक साल से कम की एफडी पर 5.25% का ब्याज मिल रहा है। 444 दिनों की FD पर 6.55 फीसदी ब्याज मिल रहा है। तीन साल से ऊपर की एफडी पर 6.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 2 साल से अधिक और 3 साल से कम की एफडी पर 6.4 फीसदी का ब्याज मिलता है।

ये हैं नई दरें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें