Fixed Deposit Rate: त्योहारी सीजन को देखते हुए फेडरल बैंक ने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की पीरियड की FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। फेडरल बैंक 400 दिनों की FD पर अधिकतम 8.15% की दर से ब्याज दे रहा है। 400 दिनों की FD पर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8.15% और आम जनता को 7.65% का ब्याज दे रहा है। बुजुर्ग लोगों और आम जनता के लिए 13 महीने से 21 महीने (400 दिनों को छोड़कर) के बीच के पीरियड के लिए ब्याज दरें क्रमशः 8.05% और 7.55% हैं। अगर आप भी फेस्टिव सीजन में FD में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।
