Credit Cards

ये बैंक 400 दिनों की FD पर दे रहा है 7.85% का इंटरेस्ट, चेक करें डिटेल्स

Federal Bank Fixed Deposit Interest Rate: फेडरल बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने हाल ही में अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। ये नई दरें 3 करोड़ रुपये से कम के अमाउंट की एफडी पर लागू होंगी। एफडी की ये नई दरें 16 दिसंबर 2024 से लागू हो चुकी है

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 4:47 PM
Story continues below Advertisement
Federal Bank FD Rates: फेडरल बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है।

Federal Bank Fixed Deposit Interest Rate: फेडरल बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने हाल ही में अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। ये नई दरें 3 करोड़ रुपये से कम के अमाउंट की एफडी पर लागू होंगी। एफडी की ये नई दरें 16 दिसंबर  2024 से लागू हो चुकी है। फेडरल बैंक सामान्य नागरिकों (60 साल से कम आयु) को 3% से 7.4% तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। यह दरें 7 दिन से लेकर 5 साल या उससे अधिक की एफडी के लिए हैं। सबसे ऊंची ब्याज दर 7.4% है, जो 777 दिनों की एफडी पर मिल रही है।

फेडरल बैंक की एफडी पर रिवाइज ब्याज दरें

60 साल या उससे अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन के लिए बैंक 3.5% से 7.9% तक का ब्याज ऑफर करेगा। सीनियर सिटीजन को 777 दिनों और 50 महीनों की एफडी पर सबसे अधिक 7.9% की ब्याज दर मिल रही है। सि्फ 400 दिनों की एफडी पर 7.85 फीसदी ब्याज मिलेगा। बैंक की इन नई ब्याज दरों से निवेशकों को एफडी पर बेहतर रिटर्न मिलेगा।


फेडरल बैंक FD रेट्स

पीरियड 3 करोड़ रुपये तक की FD - आम जनता 3 करोड़ रुपये तक की FD - सीनियर सिटीजन
7 दिन से 29 दिन तक 3.00% 3.50%
30 दिन से 45 दिन 3.50% 4%
46 दिन से 180 दिन 5.50% 6%
181 दिन 6.50% 7.00%
182 दिन से 270 दिन से कम 6.25% 6.75%
271 दिन से 1 साल
1 साल
1 वर्ष से 399 दिन 6.80% 7.30%
400 दिन 7.35% 7.85%
401 दिन से 776 दिन 7.25% 7.75%
777 दिन 7.40% 7.90%
778 दिन से 3 साल से कम 7.15% 7.65%
3 साल से 50 महीने से कम 7.10% 7.60%
50 महीने 7.40% 7.90%
50 महीने से अधिक से लेकर 5 साल से कम तक 7.10% 7.60%
5 साल 7.10% 7.75%
5 साल और उससे अधिक 6.60% 7.25%

 Gold Price Today: 75,000 रुपये के पार गोल्ड! सोने ने लगाई छलांग, क्या खरीदने का

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।