Credit Cards

Federal Bank ने रिवाइज कर दिया है FD पर ब्याज, ये है लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट

Federal Bank FD Rates: फेडरल बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजनाओं पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक अब 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3% से 7.55% तक की ब्याज दे रहा रहा है। ये नई ब्याज दरें 2 अगस्त 2024 से लागू हो गई हैं

अपडेटेड Aug 04, 2024 पर 6:00 AM
Story continues below Advertisement
Federal Bank FD Rates: फेडरल बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजनाओं पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है।

Federal Bank FD Rates: फेडरल बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजनाओं पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक अब 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3% से 7.55% तक की ब्याज दे रहा रहा है। ये नई ब्याज दरें 2 अगस्त 2024 से लागू हो गई हैं। बैंक की सबसे अधिक ब्याज दर 400 दिनों की एफडी पर है, जहां सामान्य नागरिकों को 7.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.90% ब्याज मिल रहा है। फेडरल बैंक की सभी एफडी योजनाओं पर सीनियर सिटीजन को 0.50% का अतिरिक्त ब्याज भी दे रहा है। बैंक का यह कदम ग्राहकों को अधिक आकर्षक रिटर्न प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह एक अच्छा अवसर है, जहां उन्हें सामान्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

फेडरल बैंक की एफडी पर ब्याज दरें:

पीरियड 3 करोड़ रुपये तक - आम जनता 3 करोड़ रुपये तक - वरिष्ठ नागरिक
7 दिन से 29 दिन तक 3.00% 3.50%
30 दिन से 45 दिन 3.25% 3.75%
46 दिन से 60 दिन 4.00% 4.50%
61 दिन से 119 दिन 4.75% 5.25%
120 दिन से 180 दिन 5.00% 5.50%
181 दिन 6.50% 7.00%
182 दिन से 270 दिन 5.75% 6.25%
271 दिन से 1 वर्ष से कम 6.00% 6.50%
1 वर्ष से 399 दिन तक 6.80% 7.30%
13 महीने से 399 दिन 7.20% 7.70%
400 दिन 7.35% 7.85%
401 दिन से 776 दिन 7.05% 7.55%
777 दिन 7.40% 7.90%
778 दिन से 3 साल से कम 7.05% 7.55%
3 साल से 50 महीने से कम 7.00% 7.50%
50 महीने 7.40% 7.90%
50 महीने से अधिक से लेकर 5 साल से कम तक 7.00% 7.50%
5 साल और उससे अधिक 6.60% 7.25%

Gold Price: सोने में लगातार चौथे दिन आई तेजी, जानें क्यों बढ़ रहे हैं गोल्ड के दाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।