Get App

Festive Season Sale में खरीदारी से पहले ये बातें जान लें, फायदे में रहेंगे

किसी चीज को सिर्फ इसलिए खरीदना समझदारी नहीं है कि वह सस्ती मिल रही है। कई बार ऑनलाइन रिटेलर कुछ प्रोडक्ट्स पर 50-70 फीसदी तक डिस्काउंट ऑफर करते हैं। उसे खरीदने से पहले मॉडल की डिटेल पता कर लें

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2022 पर 6:18 PM
Festive Season Sale में खरीदारी से पहले ये बातें जान लें, फायदे में रहेंगे
नवरात्रि के पहले दिन से फेस्टिव सीजन की सेल शुरू हो गई है।

नवरात्रि के पहले दिन से फेस्टिव सीजन की सेल शुरू हो गई है। यह सेल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के स्टोर पर चल रही है। Amazon, Flipkart, Jio Mart, Myntra जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को अट्रैक्टिव डील, कैशबैक और डिस्काउंट सहित कई तरह के ऑफर दे रही हैं।

हर साल ई-कॉमर्स और ऑफलाइन की रिटेल चेंस मेगा सेल शुरू करती हैं। ग्राहक भी इस सेल का इंतजार करते हैं, क्योंकि इसमें उन्हें शानदार डिस्काउंट, कैशबैक और आसान ईएमआई स्कीम की सुविधा मिलती है। ग्राहक फेस्टिव सीजन में नई चीज खरीदना पंसद करते हैं। लेकिन, सेल में खरीदारी करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

क्या आपको इस चीज की जरूरत है?

किसी चीज को सिर्फ इसलिए खरीदना समझदारी नहीं है कि वह सस्ती मिल रही है। उदाहरण के लिए आपको अपने पुराने लैपटॉप की जगह नया लैपटॉप खरीदना ठीक है, क्योंकि इससे आपकी प्रोडक्टविटी बढ़ सकती है। लेकिन, स्मार्टवॉच या नए जूते खरीदना फिजूलखर्ची मानी जाएगी। एनआरपी कैपिटल के फाउंडर और चार्टर्ड अकाउंटेंट ऋषभ पारेख ने कहा, "जरूरत और इच्छा के बीच आपको फर्क करना होगा। इसके बाद ही आपको फेस्टिव सेल में खरीदारी का फैसला करना चाहिए। अगर आप इस बारे में नहीं सोचेंगे तो आप ऐसी चीजें खरीद सकते हैं, जिनकी आपको जरूरत नहीं है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें