दिवाली आने पर कई राज्यों ने अपने यहां पटाखों की खरीदने, सेल और जलाने पर पूरे तरीके से बैन लगा दिया है। कुछ राज्यों में ग्रीन पटाखो की इजाजत शर्तों के साथ दी है। राज्यों ने पटाख जलाए जाने पर एयर और ध्वनि पॉल्युशन को रोकने के लिए कदम उठाए हैं। 29 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोगों की सेहत की कीमत पर पटाखे जलाने की इजाजत नहीं दी सकती। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पटाखे जलाए जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं है लेकिन ऐसे पटाखे जिनमें बोरियम साल्ट पाया जाता है उन पर प्रतिबंध रहेगा।
