Central Employee Salary Hike 2023: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार त्योहारों से पहले महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। ऐसा होने पर महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी तक पहुंच सकता है। सरकार महंगाई भत्ते के अलावा एक और खुशखबरी दे सकती है। अगर मीडिया रिपोर्ट की बातें माने तो सरकार फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर विचार कर रही है। डीए की घोषणा के बाद फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर भी फैसला लिया जा सकता है। मोदी सरकार चुनावों से पहले सरकार कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ाकर 26000 रुपये कर सकती है।
