ESAF Small Finance Bank Fixed Deposit Rate: ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESAF SFB) ने एक स्पेशल 999 दिनों की Fixed Deposit (FD) योजना शुरू की है। बैंक इस खास योजना के तहत आम जनता को 8 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को एक्स्ट्रा 0.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जाता है। इस खास FD प्लान का सब्सक्रिप्शन 30 नवंबर तक लिया जा सकता है।
बैंक ने यह कहते हुए रिवीजन की घोषणा की है कि 1 नवंबर से 7 से 14 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 4 फीसदी की ब्याज मिलेगा। 15 से 59 दिनों की एफडी पर 4.50 का ब्याज मिलेगा। 15 से 59 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा। 91 से 182 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा।
बैंक 183 दिनों से लेकर एक साल तक की FD पर 5.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। 1 साल और 1 दिन से 2 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.60 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। 2 साल से 998 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.25 फीसीद का ब्याज दिया जा रहा है। अब 999 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 8 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा 1000 दिनों या 3 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। 3 साल से 5 साल से कम समय की एफडी पर 5.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 5 से 10 साल की एफडी पर 5.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
सीनियर सिटीजन को मिलेगा एक्स्ट्रा ब्याज
वरिष्ठ नागरिक FD खाताधारक को बैंक सामान्य दरों से एक्स्ट्रा 0.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। ये दरें 2 करोड़ रुपये या उससे कम की सभी एफडी के लिए लागू होगी। ESAF Small Finance Bank ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि यह सभी दरें 2 करोड़ से कम की एफडी पर लागू होगी। एफडी की ये रिवाइज दरें नई एफडी और रिन्यू होने वाली FD को ही मिलेंगी।