Nifty and Bank nifty's move for this week: पिछले हफ्ते निफ्टी करीब 2.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18220 के आसपास बंद हुआ। सप्ताह के दौरान निफ्टी 17926 - 18229 के बीच चढ़ गया। OI (Open Interest) के मोर्चे पर निफ्टी में पिछले हफ्ते के दौरान लॉन्ग बिल्ट-अप देखा गया क्योंकि ओआई में वृद्धि हुई थी। दूसरी ओर बैंक निफ्टी लगभग 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ पिछले हफ्ते 41465 के आसपास बंद हुआ। इसका फ्यूचर कारोबार 41,825 से 40,990 के बीच रहा। कुल मिलाकर बैंक निफ्टी ने पिछले हफ्ते करीब 315 अंक की बढ़त दिखाई। निफ्टी की आगामी वीकली एक्सपायरी के लिहाज से नजर डालें तो निफ्टी में तत्काल रेजिस्टेंस 18300 के स्तर पर नजर आ रहा है। इस स्तर परलगभग 44.5 लाख शेयर्स का ओपन इंटरेस्ट दिखाई दे रहा है। इसके बाद इसमें 18500 के स्तर पर महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस है। इस स्तर पर लगभग 49.85 लाख शेयर्स का ओपन इंटरेस्ट नजर आ रहा है।
वहीं निफ्टी में गिरावट आने पर इसमें तत्काल सपोर्ट 18000 के लेवल पर नजर आ रहा है। इस स्तर पर लगभग 86.53 लाख शेयर्स का पुट ऑप्शन ओपन इंटरेस्ट नजर आ रहा है। निफ्टी में इसके नीचे 17800 पर सपोर्ट है जहां लगभग 35.18 लाख शेयर्स का पुट ऑप्शन ओपन इंटरेस्ट दिखाई दे रहा है। मैक्स कॉल ओआई (Max Call OI) 19000 के स्तर पर देखा गया। इस लेवल पर लगभग 88 लाख शेयर्स का ओपन इंटरेस्ट नजर आया है।
बैंक निफ्टी के आगामी वीकली एक्सपायरी डेटा पर नजर डालें तो ऊपर की तरफ इसमें तत्काल और अहम रेजिस्टेंस 41500 पर है। इस लेवल पर लगभग 28.88 लाख शेयर्स का कॉल ओपन इंटरेस्ट नजर आ रहा है। जबकि बैंक निफ्टी में गिरावट आने पर तत्काल और अहम सपोर्ट 41000 के लेवल पर है। इस लेवल पर 19.04 लाख शेयर्स का पुट ओपन इंटरेस्ट दिखाई दे रहा है।
इंडिया VIX में गिरावट ने बाजार में डर को किया दूर
इंडिया VIX फियर गेज पिछले हफ्ते भर में 15.92 से घटकर 15.66 हो गया। India VIX निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। इंडिया VIX में गिरावट ने बाजार में डर को दूर कर दिया है। इसके अलावा VIX में कोई भी और गिरावट आने से निफ्टी और ऊपर की ओर बढ़ सकता है। जबकि VIX में उछाल आने पर निफ्टी में गिरावट देखने को मिल सकती है।
Quantsapp Pvt. Ltd के शुभम अग्रवाल ने कहा है कि निफ्टी में कुल डेटा ये दर्शा रहा है कि इसमें पुट राइटर्स (PE writers) कॉल राइटर्स (CE writers) से ज्यादा आक्रामक नजर आ रहे हैं। इसलिए इस हफ्ते में निफ्टी में मॉडिफाइड कॉल बटरफ्लाई (Modified Call Butterfly) जैसी कम जोखिम वाली रणनीति के साथ कारोबार किया जा सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )