FD Rates: भारत में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सालों से एक फेमस निवेश का ऑप्शन रहा है। देश में ज्यादातर सीनियर सिटीजन फाइनेंशियली मजबूत और पैसा सेफ रहने के कारण इनमें निवेश करना पसंद करते हैं। देश में सीनियर सिटीजन को सामान्य नागरिकों की तुलना में ज्यादा इंटरेस्ट मिलता है।
सीनियर सिटीजन को बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFC) को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की पीरियड पर 2.50% से 9.10% तक का सालाना ब्याज ऑफर कर रहे हैं। ज्यादातर बैंक और NBFC सामान्य FD दरों से 0.50% अधिक ब्याज दर सीनियर सिटीजन को ऑफर करते हैं। कई प्राइवेट बैंक 7 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। कई NBFC एफडी पर 9 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। जिससे एफडी रिटायरमेंट के बाद भी इनकम का बेस्ट सोर्स बन गया है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया – 7.95%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया – 7.75%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया – 7.90%
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक – 8.40%
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक – 8.50%
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक – 8.75%
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक – 9.00%
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक – 9.10%
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक – 9.10%
सीनियर सिटीजन को मिलते हैं ये खास फायदे
न्यूनतम निवेश: FD में न्यूनतम निवेश का अमाउंट 100 से शुरू होता है।
ब्याज का पेमेंट ऑप्शन: मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना ब्याज पेमेंट का ऑप्शन मिलता है। सीनियर सिटीजन एफडी में से समय से पहले आधा या पूरा पैसा निकाल सकते हैं। एफडी के मैच्योर होने ये दोबारा रिन्यू हो सकती है। DICGC एफडी पर 5 लाख रुपये तक के जमा पैसे पर इंश्योरेंस देता है।