FD Rates: ये चार बैंक एफडी पर ऑफर कर रहे हैं 8% से ज्यादा ब्याज, चेक करें इंटरेस्ट रेट

FD Rates: वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला जारी है। हाल में ही अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने प्रमुख ब्याज दरों को 50 बेसिस पॉइंट (bps) तक कम किया है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) फूड महंगाई की लगातार चिंता के बीच रेपो रेट को बदलने की संभावना की उम्मीद काफी कम है

अपडेटेड Sep 23, 2024 पर 6:28 PM
Story continues below Advertisement
Fixed Deposit Rates: कई बैंक ऐसे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।

FD Rates: वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला जारी है। हाल में ही अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने प्रमुख ब्याज दरों को 50 बेसिस पॉइंट (bps) तक कम किया है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) फूड महंगाई की लगातार चिंता के बीच रेपो रेट को बदलने की संभावना की उम्मीद काफी कम है। हालांकि, रेपो रेट के कम नहीं होने के बीच कई बैंक एफडी पर 8 फीसदी से ज्यादा का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। कई बैंक ऐसे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। आपको बता रहे हैं कि सितंबर में कौनसे बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है।

मौजूदा FD पर ब्याज दरें

बंदन बैंक FD की ब्याज दरें 3% से 8.05% के बीच हैं। ये दरें एफडी के पीरियड और पर्सनल क्रेडिट पर निर्भर करती है।


आरबीएल बैंक 8.10% प्रति वर्ष की ब्याज दर ऑफर कर रही है। प्रदान कर रहा है।

SBM बैंक इंडिया 8.25% का सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रही है।

YES बैंक भी 8% सालाना की दर से ब्याज दे रहा है।

इसके अलावा 60 साल या उससे अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन को FD पर अतिरिक्त 0.5% ब्याज दर का फायदा मिलेगा। इससे उनकी इनकम ज्यादा बढ़ेगी।

बैंक FD कैसे खोलें?

बैंक FD को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खोला जा सकता है। ऑफलाइन FD खाता खोलने के लिए ग्राहक बैंक शाखा में जाकर KYC (नो योर कस्टमर) नियमों को पूरा कर सकते हैं। FD खाता केवल 100 रुपये से खोला जा सकता है, हालांकि यह अमाउंट हर एक बैंक का अलग-अलग होता है। FD का पीरियड 7 दिन से लेकर 10 साल तक का हो सकता है। जमाकर्ताओं को मैच्योरिटी से पहले धन निकालने का विकल्प होता है, लेकिन इसमें पेनल्टी लग सकती है।

Financial Planning: 20, 30 और 40 साल जैसे उम्र के हर पड़ाव पर अलग फाइनेंशियल प्लानिंग की

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।