ये FD पर दे रहे हैं 9% से ज्यादा का ब्याज, चेक करें कहां है मोटी कमाई का मौटा

FD Rates: महंगाई से निपटने के लिए ज्यादातर निवेशक अपना पैसा ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां उन्हें अच्छा रिफंड मिल सके। यहां आपको तीन ऐसे ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं जहां, निवेशकों को 9 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिलेगा। ये बैंक सीनियर सिटीजन को 9 फीसदी से ज्यादा का ब्याज ऑफर कर रहे हैं

अपडेटेड Apr 03, 2023 पर 3:10 PM
Story continues below Advertisement
ये Fixed Deposit पर दे रहे हैं 9 फीसदी से ज्यादा का ब्याज।

FD Rates: महंगाई से निपटने के लिए ज्यादातर निवेशक अपना पैसा ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां उन्हें अच्छा रिफंड मिल सके। यहां आपको तीन ऐसे ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं जहां, निवेशकों को 9 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिलेगा। ये बैंक सीनियर सिटीजन को 9 फीसदी से ज्यादा का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। ये दरें आपको महंगाई से लड़ने में भी मदद करेगी। सामान्य पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर बैंक अभी इतना ब्याज नहीं दे रहे हैं। आइए जानते हैं कौनसे हैं ये बैंक..

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (Fincare Small Finance Bank - SFB)

फिनकेयर सीनियर सिटीजन को अधिकतम 9.1 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। आम लोगों को अधिकतम ब्याज 8.41 फीसदी का दे रहा है। ये नई दरें 1,000 दिनों की एफडी मिल रही है। वैसे  फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को 7 दिनों से 10 सालों में मैच्योर होने वाली FD दे रहा है।


श्रीराम फाइनेंस (Sri Ram Finance)

श्रीराम फाइनेंस एफडी पर 9.10 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत और महिलाओं को 0.10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिल रहा है। श्रीराम फाइनेंस 12 महीने की एफडी के लिए लोगों को 7.34 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 7.84 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। 18, 24 और 31 महीनों के लिए एफडी पर क्रमशः 7.48 प्रतिशत, 7.76 प्रतिशत और 7.90 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वहीं, 36, 42, 48 और 60 महीनों की एफडी पर 7.95 प्रतिशत, 8 प्रतिशत, 8.04 प्रतिशत और 8.18 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank)

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) अब सीनियर सिटीजन को एफडी पर 9.50% सालाना का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 9.5% का ब्याज 1001 दिन की एफडी पर ऑफर कर रहा है। इस पर आम रिटेल निवेशकों को 9% का ब्याज दिया जा रहा है।

Unity बैंक की FD दरें। Unity Small Finance बैंक की FD दरें।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Uttkarsh Small Finance Bank)

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 700 दिनों की एफडी पर अधिकतम 9 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। आम नागरिकों को 8.25 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिल रही हैं।

RBI फिर बढ़ा सकता है ब्याज दरें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने फरवरी की मौद्रिक नीति बैठक में रेपो दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर दी जिसके बाद रेपो रेट दर अब 6.50% हो गई है। ये अगस्त 2018 के बाद का रेपो रेट का उच्चतम स्तर है। RBI छह बार में 250 आधार अंक यानी 2.50 फीसदी तक रेपो रेट बढ़ा चुकी है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद अब ज्यादातर बैंक अपनी लोन की दरें और FD पर मिलने वाले ब्याज को बढ़ा रहे हैं। हालांकि, अब ऐसा माना जा रहा है कि 6 अप्रैल को एक बार फिर RBI ब्याज बढ़ा सकता है।

Udayshivakumar Infra IPO Listing: FY24 की पहली लिस्टिंग ने किया निराश, लोअर सर्किट पर आए शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।