Get App

सबसे कम कीमत में खरीदें realme Narzo 50i, 6500 में हो जाएगा आपका

पिछले महीने भारतीय मार्केट में एक बजट स्मार्टफोन realme Narzo 50i की एंट्री हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2021 पर 4:51 PM
सबसे कम कीमत में खरीदें realme Narzo 50i, 6500 में हो जाएगा आपका

पिछले महीने भारतीय मार्केट में एक बजट स्मार्टफोन realme Narzo 50i की एंट्री हुई। इस मोबाइल की कीमत 7,499 रुपये से शुरू है। इस फोन की खासियत वैल्यू फॉर मनी फोन की केटेगरी में डाल देता है। इस फोन में 5000MH की बैटरी दी गई है जो 43 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देती है। साथ ही Android 11 पर आधारित Realme UI Go वर्जन के साथ फोन को पेश किया गया है। इस फोन के लॉन्च होने के कुछ ही दिनों बाद Flipkart Big Billion Days में आकर्षक प्राइस पर ऑफर किया जा रहा है।

सेल में सस्ता मिल रहा है मोबाइल

Flipkart Big Billion Days सेल में बैंक ऑफर्स के साथ realme Narzo 50i को 6,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर्स के तहत ICICI के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, क्रेडिट कार्ड पर अधिकतम 1,250 रुपये और डेबिट कार्ड पर अधिकतम 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

Axis बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसमें क्रेडिट कार्ड पर अधिकतम 1,250 रुपये और डेबिट कार्ड पर अधिकतम 1,000 रुपये का डिस्काउंट उपलब्ध है। अगर यूजर्स क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन लेते हैं तो उन्हें 1,250 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा।

realme Narzo 50i के फीचर्स

realme Narzo 50i  फोन को 2 वेरिएंट में मिल रहा है। पहला वेरिएंट 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 7,499 रुपये है। वहीं, इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 8,499 रुपये है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें