Aadhaar update deadline: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI ने मुफ्त आधार अपडेट की समय सीमा एक साल के लिए बढ़ा दी है। अब लोग 14 जून 2027 तक आधार की जानकारी बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकेंगे।
Aadhaar update deadline: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI ने मुफ्त आधार अपडेट की समय सीमा एक साल के लिए बढ़ा दी है। अब लोग 14 जून 2027 तक आधार की जानकारी बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकेंगे।
पहले यह सुविधा 15 जून 2026 तक ही उपलब्ध थी, लेकिन अब सरकार ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। UIDAI ने इसकी जानकारी एक आधिकारिक मेमोरेंडम जारी करके दी।
मुफ्त अपडेट कहां किया जा सकेगा?
मुफ्त आधार अपडेट की सुविधा सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर मिलेगी। यानी अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन आधार अपडेट करता है, तो उसे कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके जरिए लोग आधार में पता, मोबाइल नंबर और दूसरी जरूरी व्यक्तिगत जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
mAadhaar ऐप बंद होगा, नया ऐप आएगा
UIDAI ने यह भी बताया है कि mAadhaar ऐप जल्द बंद कर दिया जाएगा। अब आधार धारकों को नए Aadhaar App का इस्तेमाल करना होगा। नए ऐप में कई नए फीचर्स दिए गए हैं।
UIDAI ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि नया Aadhaar App लोगों को ज्यादा स्मार्ट, तेज और सुरक्षित डिजिटल अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।
ऑनलाइन आधार अपडेट कैसे करें?
लोग myAadhaar पोर्टल पर जाकर आसानी से आधार अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिया प्रोसेस फॉलो करना होगा।
आधार अपडेट कराने में कितना शुल्क?
आधार अपडेट का शुल्क इस बात पर निर्भर करता है कि कौन सा अपडेट कराया जा रहा है। फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन और फोटो जैसे बायोमेट्रिक अपडेट 5 से 7 साल की उम्र के बीच पहली बार कराने पर मुफ्त हैं। 15 से 17 साल की उम्र के बीच पहली या दूसरी बायोमेट्रिक अपडेट भी मुफ्त है। इसके अलावा दूसरे बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये शुल्क देना पड़ता है।
UIDAI ने यह भी बताया कि 7 से 15 साल के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक मुफ्त रहेगा।
डेमोग्राफिक अपडेट पर कितना शुल्क?
नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसे डेमोग्राफिक अपडेट अगर बायोमेट्रिक अपडेट के साथ कराए जाते हैं, तो वे मुफ्त हैं। लेकिन अगर इन्हें अलग से अपडेट कराया जाता है, तो 75 रुपये शुल्क देना होगा।
आधार सेंटर पर कितना पैसा लगेगा?
अगर कोई व्यक्ति myAadhaar पोर्टल की बजाय आधार सेंटर जाकर पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज अपडेट कराता है, तो उसे 75 रुपये शुल्क देना होगा। हालांकि ऑनलाइन पोर्टल के जरिए यही अपडेट 14 जून 2027 तक मुफ्त किए जा सकते हैं।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।