Get App

बड़ी राहत! सरकार ने फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन बढ़ाई, जानिए अब कब तक मुफ्त में करा सकेंगे बदलाव

Aadhaar update deadline: UIDAI ने मुफ्त आधार अपडेट की डेडलाइन बढ़ाकर 14 जून 2027 कर दी है। अब लोग myAadhaar पोर्टल पर बिना शुल्क पता, मोबाइल नंबर और दूसरी जानकारी अपडेट कर सकेंगे। जानिए नया Aadhaar App, शुल्क और पूरा ऑनलाइन अपडेट प्रोसेस।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड May 19, 2026 पर 3:43 PM
बड़ी राहत! सरकार ने फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन बढ़ाई, जानिए अब कब तक मुफ्त में करा सकेंगे बदलाव
आधार अपडेट का शुल्क इस बात पर निर्भर करता है कि कौन सा अपडेट कराया जा रहा है।

Aadhaar update deadline: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI ने मुफ्त आधार अपडेट की समय सीमा एक साल के लिए बढ़ा दी है। अब लोग 14 जून 2027 तक आधार की जानकारी बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकेंगे।

पहले यह सुविधा 15 जून 2026 तक ही उपलब्ध थी, लेकिन अब सरकार ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। UIDAI ने इसकी जानकारी एक आधिकारिक मेमोरेंडम जारी करके दी।

मुफ्त अपडेट कहां किया जा सकेगा?

मुफ्त आधार अपडेट की सुविधा सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर मिलेगी। यानी अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन आधार अपडेट करता है, तो उसे कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके जरिए लोग आधार में पता, मोबाइल नंबर और दूसरी जरूरी व्यक्तिगत जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें