Free Aadhaar Update: आम लोगों के लिए आधार कार्ड अपडेट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने myAadhar पोर्टल के माध्यम से आधार का जानकारी अपडेट करने की समयसीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। अब आम लोग 14 मार्च 2024 तक आधार में मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं। आधार कार्ड में अपडेशन के लिए अगले तीन महीने कोई चार्ज नहीं देना होगा।
14 मार्च 2024 तक मिलेगी आधार पर ये सर्विस मुफ्त
UIDAI के 11 दिसंबर 2023 को जारी एक ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार आम लोगों की पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए फ्री अपडेशन की सर्विस तीन महीने के लिए आगे बढ़ाई जा रही है। अब आम लोग 3 महीने और यानी 15 दिसंबर 2023 से 14 मार्च 2024 तक आधार कार्ड में मुफ्त अपडेशन करा सकते हैं। अपडेशन की यह प्रक्रिया myAadhaar पोर्टल के माध्यम से बिना शुल्क के जारी रहेगी।
आधार है जरूरी आईडी डॉक्यूमेंट
आज के समय में आधार कार्ड की जरूरत हर जगह पड़ती है। देश के नागरिकों के लिए यह अहम डॉक्यूमेंट में से एक है। सिम कार्ड खरीदने से लेकर घर खरीदने, पैना कार्ड बनवाने, बैंक अकाउंट खुलवाने, पासपोर्ट बनवाने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। सरकार की ओर से चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर समय समय पर आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया जाता है तो कई काम अटक सकते हैं।
ऑनलाइन फ्री इन 10 स्टेप्स में अपडेट करा सकते हैं आधार कार्ड
1 इसके लिए आप सबसे UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें।
2 इसके बाद आपको आधार अपडेट के विकल्प को चुनना होगा।
3 उदाहरण के तौर पर आपको पता अपडेट करने के लिए अपडेट एड्रेस के विकल्प को चुनना होगा।
4 आगे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी को यहां दर्ज करना होगा।
5 इसके बाद Documents Update के विकल्प को चुनना होगा।
6 आगे आपको आधार से जुड़े डिटेल्स दिखाई देगा।
7 सभी डिटेल्स को वेरिफाई करें और फिर एड्रेस अपडेट करने के मांग गए डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर दें।
8 इसके बाद आधार अपडेट की प्रक्रिया को स्वीकार कर लें।
9 इसके बाद आपके बाद 14 नंबर का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) नंबर मिल जाएगा।
10 इसके जरिए आप आधार अपडेट की प्रक्रिया को ट्रैक कर सकते हैं।