Get App

Free Aadhaar Update: आम लोगों के लिए बड़ी खबर, आधार में फ्री अपडेट कराने की डेडलाइन फिर बढ़ी

Free Aadhaar Update: आम लोगों के लिए आधार कार्ड अपडेट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने myAadhar पोर्टल के माध्यम से आधार का जानकारी अपडेट करने की समयसीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। अब आम लोग 14 मार्च 2024 तक आधार में मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2023 पर 11:56 AM
Free Aadhaar Update: आम लोगों के लिए बड़ी खबर, आधार में फ्री अपडेट कराने की डेडलाइन फिर बढ़ी
Free Aadhaar Update: आम लोगों के लिए आधार कार्ड अपडेट को लेकर बड़ी खबर आ रही है।

Free Aadhaar Update: आम लोगों के लिए आधार कार्ड अपडेट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने myAadhar पोर्टल के माध्यम से आधार का जानकारी अपडेट करने की समयसीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। अब आम लोग 14 मार्च 2024 तक आधार में मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं। आधार कार्ड में अपडेशन के लिए अगले तीन महीने कोई चार्ज नहीं देना होगा।

14 मार्च 2024 तक मिलेगी आधार पर ये सर्विस मुफ्त

UIDAI के 11 दिसंबर 2023 को जारी एक ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार आम लोगों की पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए फ्री अपडेशन की सर्विस तीन महीने के लिए आगे बढ़ाई जा रही है। अब आम लोग 3 महीने और यानी 15 दिसंबर 2023 से 14 मार्च 2024 तक आधार कार्ड में मुफ्त अपडेशन करा सकते हैं। अपडेशन की यह प्रक्रिया myAadhaar पोर्टल के माध्यम से बिना शुल्क के जारी रहेगी।

आधार है जरूरी आईडी डॉक्यूमेंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें