Get App

सिर्फ 55 रुपए देकर लाइफटाइम मिलेगा 3000 रुपए महीना पेंशन, जानिए कैसे?

इस स्कीम को अगर आ चुनते हैं तो 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने तय रकम पेंशन के तौर पर मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2019 पर 8:59 AM
सिर्फ 55 रुपए देकर लाइफटाइम मिलेगा 3000 रुपए महीना पेंशन, जानिए कैसे?

सरकार के पास आर्थिक तौर पर पिछड़े लोगों के लिए एक खास पेंशन स्कीम है। इस साल बजट में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने ट्रेडर्स और स्वरोजगार करने वाले लोगों के लिए खासतौर पर पेंशन शुरू करने का ऐलान किया था। वित्त मंत्री की योजना थी कि जो लोग ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर के बाहर हैं, उन्हें पेंशन की सुविधा दी जाए। इसके लिए NPS ट्रेडर स्कीम शुरू की गई है। इसमें सेल्फ कॉन्ट्रिब्यूशन का विकल्प है। हालांकि सरकार की तरफ से भी बराबरी का कॉन्ट्रिब्यूशन होगा ताकि लोगों को पेंशन के तौर पर जीवन भर कुछ रकम मिलती रहे। इस स्कीम में हर महीने आपको 3000 रुपए की मंथली पेंशन मिलती रहेगी।

जानिए किसे होगा NPS Traders Scheme का फायदा?

यह स्कीम रिटेल ट्रेडर्स, दुकानदारों और अपना रोजगार करने वाले लोगों के लिए है। आपकी कोई दुकान है या आप कमीशन एजेंट हैं.. रियल एस्टेट ब्रोकर हैं या फिर छोटे होटल या रेस्तरां के मालिक.. आपको NPS Traders Scheme का फायदा मिल सकता है।

इसके लिए आपकी उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही आपके कारोबार का टर्नओवर सालाना 1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

कौन ले सकता है स्कीम का फायदा?

जो लोग पहले से EPF, NPS, ESIC के मेंबर हैं, वो इस स्कीम का फायदा नहीं ले सकते हैं। NPS ट्रेड स्कीम मुख्य रूप से बुजुर्गों और दुकानदारों के आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के लिए बनाया गया है। अगर आप इनकम टैक्स असेसमेंट के दायरे में आते हैं तो भी इसका फायदा नहीं मिलेगा।

कैसे काम करेगा ये?

यह एक वैकल्पिक ट्रेडर्स स्कीम है। इस स्कीम को अगर आ चुनते हैं तो 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने तय रकम पेंशन के तौर पर मिलेगी। इस स्कीम में आपकी तरफ से कितना योगदान होगा, यह आपकी उम्र पर निर्भर करेगा। जिसके नाम पर यह पेंशन स्कीम होगी, उसे 60 साल के बाद हर महीने 3000 रुपए मिलेगी, जबकि उसकी पत्नी को 50 फीसदी रकम मिलेगी।

कितना देना होगा योगदान?

मान लीजिए 25 और 35 साल की उम्र के दो लोगों ने NPS ट्रेडर स्कीम में एनरॉल किया। NPS ट्रेडर्स स्कीम चार्ट के मुताबिक, 25 साल की उम्र वाले शख्स को 60 साल की उम्र तक हर महीने 80 रुपए देना होगा। वहीं 35 साल वाले शख्स को 60 साल की उम्र तक हर महीने 150 रुपए देने होंगे। इसके बाद दोनों को ही 60 साल के बाद लाइफटाइम हर महीने 3,000 रुपए मिलते रहेंगे।

NPS ट्रेडर्स स्कीम से कैसे जुड़ें? 

इस स्कीम से जुड़ना बेहद आसान है। आपको सिर्फ एक बैंक अकाउंट या जन धन खाता खुलवाना होगा। इसके साथ ही आपके पास आधार होना जरूरी है। देश भर में ऐसे 3.5 लाख कॉमन सर्विस सेंटर हैं जिसके जरिए आप इस स्कीम में एनरोल हो सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें