Gold Price Today 9th July 2021 : सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई। गुरुवार के मुकाबले आज 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 543 रुपये कम होकर 47781 रुपये पर खुली। वहीं, चांदी में 830 रुपये गिरकर 68,212 पर खुली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 9 जुलाई 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव इस प्रकार रहे...
- 24 कैरेट सोने का भाव 47781 रुपये पर खुला। कल गुरुवार को सोने का भाव 48324 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 543 रुपये की गिरावट आई।
- 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47590 रुपये रही।
- अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43767 रुपये रहा।
- 18 कैरेट का भाव 35836 रुपये पर पहुंच गया।
IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।