Gold Price Today: आज सोना हुआ सस्ता, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट

सर्राफा बाजार में आज भी सोने-चांदी के हाजिर भाव में गिरावट आई

अपडेटेड Jul 05, 2021 पर 2:16 PM

Gold Price Today 5th July 2021: सर्राफा बाजार में आज भी सोने-चांदी के हाजिर भाव में गिरावट आई। आज यानी सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 162 रुपये गिरकर खुली। वहीं, चांदी 820 रुपये चढ़कर 69,795 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 5 जुलाई 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव इस प्रकार रहे..


मेटल 5 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 2 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 47425 47587 -162
Gold 995 (23 कैरेट) 47235 47396 -161
Gold 916 (22 कैरेट) 43411 43590 -179
Gold 750 (18 कैरेट) 35569 35690 -121
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27744 27838 -94
Silver 999 69795 Rs/Kg 68975 Rs/Kg 820 Rs/Kg

- 24 कैरेट सोने का भाव 47,425 रुपये पर खुला। गुरुवार को सोने का भाव 47263 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 138 रुपये की तेजी आई।
 

- 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47235 रुपये रही।


- अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43411 रुपये रहा।


- 18 कैरेट का भाव 35569 रुपये पर पहुंच गया।



IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।