Gold Price: सोना और चांदी हुआ सस्ता, जानें आज बुलियन मार्केट में क्या रहा 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Price 31th August: सर्राफा बाजारों सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट नजर आई

अपडेटेड Aug 31, 2021 पर 4:21 PM

Gold Price 31th August: सर्राफा बाजारों सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट नजर आई। बीते सोमवार के मुकाबले आज मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 54 रुपये सस्ता होकर 47,424 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी में 7 रुपये प्रति किलो की गिरावट नजर आई। 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 31 अगस्त 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे..

सोने का भाव अपने पीक लेवल यानी 56600 से करीब 8,700 रुपये सस्ता चल रहा है। अगर एक्सपर्ट की माने तो दिवाली तक सोना 50000 रुपये तक जा सकता है। आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के भाव 54 रुपये की गिरावट आई। जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का प्राइस क्या रहा..

फेड की कमेंट्री से सोने में जोश, चांदी में भी बढ़त, अब किस Commodity में पैसा लगाना होगा मुनाफे का सौदा


मेटल 31 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) 30 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 47424 47478 -54
Gold 995 (23 कैरेट) 47234 46288 -54
Gold 916 (22 कैरेट) 43440 43490 -50
Gold 750 (18 कैरेट) 35668 35609 -49
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27743 27775 -32
Silver 999 63797 रुपये प्रति किलो 63804 रुपये प्रति किलो -7 रुपये प्रति किलो

BJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..

 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।


 


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।ty

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।