Gold Price 31th August: सर्राफा बाजारों सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट नजर आई। बीते सोमवार के मुकाबले आज मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 54 रुपये सस्ता होकर 47,424 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी में 7 रुपये प्रति किलो की गिरावट नजर आई।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 31 अगस्त 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे..
सोने का भाव अपने पीक लेवल यानी 56600 से करीब 8,700 रुपये सस्ता चल रहा है। अगर एक्सपर्ट की माने तो दिवाली तक सोना 50000 रुपये तक जा सकता है। आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के भाव 54 रुपये की गिरावट आई। जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का प्राइस क्या रहा..
