Gold Price: आज फिर रही सोने के भाव में तेजी, चांदी में 1090 रुपये का आया उछाल- जानें रेट

Gold Price 17th August: सर्राफा बाजारों सोने की कीमतों में आज तेजी नजर आई

अपडेटेड Aug 17, 2021 पर 3:36 PM

Gold Price 17th August: सर्राफा बाजारों सोने की कीमतों में आज तेजी नजर आई। सोमवार के मुकाबले आज 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 491 रुपये महंगा होकर 47484 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी में 1090 रुपये प्रति किलो की तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 17 अगस्त 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे..


सोने के भाव तेजी के बाद भी अपने पीक लेवल यानी 56800 से करीब 8,700 रुपये सस्ता चल रहा है। अगर एक्सपर्ट की माने तो दिवाली तक सोना 50000 रुपये तक जा सकता है। आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 491 रुपये महंगा होगा 47,484 रुपये रहा।


मेटल  17 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) 16 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 47484 46993 491
Gold 995 (23 कैरेट) 47294 46805 489
Gold 916 (22 कैरेट) 43495 43046 449
Gold 750 (18 कैरेट) 35613 35245 368
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27778 27491 287
Silver 999 63977 Rs/Kg 62887 Rs/Kg 1090 Rs/Kg

BJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..

 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।


 


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।