Get App

Gold Price: सोना और चांदी आज हुआ महंगा, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Silver Price Today 4th October 2021: सोने की कीमतों में आज बड़ा फेरबदल नजर आया

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2021 पर 3:40 PM
Gold Price: सोना और चांदी आज हुआ महंगा, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का भाव


Gold Silver Price Today 4th October 2021: सोने की कीमतों में आज बड़ा फेरबदल नजर आया। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के भाव में तेजी नजर आई और सोने का भाव 46500 के ऊपर चला गया। आज बुलियन मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 158 रुपये मंहगा होकर 46592 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को बंद भाव के मुकाबले आज 23 कैरेट सोना 157 रुपये चढ़कर 46405 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 1,030 रुपये चढ़कर 60,611 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..


मेटल 4 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 1 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 46592 46434 158
Gold 995 (23 कैरेट) 46405 46248 157
Gold 916 (22 कैरेट) 42678 42534 144
Gold 750 (18 कैरेट) 34944 34826 118
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27256 27164 92
Silver 999 60611 Rs/Kg 59581 Rs/Kg 1,030 Rs/Kg


 

MCX पर चढ़े भाव

 

गोल्ड और सिल्वर के प्राइसेज में सोमवार को डोमेस्टिक मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान प्रेशर रहा। MCX पर गोल्ड का फ्यूचर्स प्राइस मामूली बढ़कर 46,543 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था जबकि सिल्वर फ्यूचर्स 60,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर फ्लैट था। पिछले सेशन में गोल्ड में मामूली कमी आई थी और सिल्वर का रेट 1.5 प्रतिशत बढ़ा था।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें