Gold Price 30th August: जन्माष्टमी के दिन सर्राफा बाजारों सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी नजर आई। बीते शुक्रावार के मुकाबले आज सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 398 रुपये मंहगा होकर 47,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी में 672 रुपये प्रति किलो की तेजी नजर आई।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 30 अगस्त 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे..
सोने के भाव में तेजी है लेकिन ये अपने पीक लेवल यानी 56600 से करीब 8,700 रुपये सस्ता चल रहा है। अगर एक्सपर्ट की माने तो दिवाली तक सोना 50000 रुपये तक जा सकता है। आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के भाव 2398 रुपये की तेजी आई। जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का प्राइस क्या रहा..
