Get App

Gold Price: जन्माष्टमी के दिन सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का क्या रहा भाव

Gold Price 30th August: जन्माष्टमी के दिन सर्राफा बाजारों सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी नजर आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2021 पर 2:52 PM
Gold Price: जन्माष्टमी के दिन सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का क्या रहा भाव

Gold Price 30th August: जन्माष्टमी के दिन सर्राफा बाजारों सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी नजर आई। बीते शुक्रावार के मुकाबले आज सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 398 रुपये मंहगा होकर 47,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी में 672 रुपये प्रति किलो की तेजी नजर आई। 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 30 अगस्त 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे..

सोने के भाव में तेजी है लेकिन ये अपने पीक लेवल यानी 56600 से करीब 8,700 रुपये सस्ता चल रहा है। अगर एक्सपर्ट की माने तो दिवाली तक सोना 50000 रुपये तक जा सकता है। आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के भाव 2398 रुपये की तेजी आई। जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का प्राइस क्या रहा..

मेटल 30 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) 27 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 47547 47149 398
Gold 995 (23 कैरेट) 47357 46960 397
Gold 916 (22 कैरेट) 43553 43188 365
Gold 750 (18 कैरेट) 35660 35362 298
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27815 27582 233
Silver 999 63610 रुपये प्रति किलो 62938 रुपये प्रति किलो 672 रुपये प्रति किलो

BJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..

 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें