Gold Price Today 29th July 2021: आज सोने और चांदी के भाव में बड़ी तेजी देखने को मिली। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 386 रुपये चढ़कर 48,147 रुपये पर खुला। सर्राफा बाजार में चांदी 1113 रुपये चढ़कर 67,499 रुपये किलोग्राम रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 29 जुलाई 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव ये रहे..
24 कैरेट सोने का भाव 48147 रुपये पर खुला। कल बुधवार को सोने का दाम 47761 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 386 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47954 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44103 रुपये रहा। वहीं,18 कैरेट का भाव 36110 रुपये पर पहुंच गया।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।