Gold Price Today 20th July 2021: सर्राफा बाजार में आज जहां सोने का भाव चढ़ा लेकिन चांदी आज सस्ती हुई है। आज चांदी में 488 रुपये की गिरावट देखी गई। वहीं सोने का भाव मंगलवार को 225 रुपये चढ़कर 48,351 रुपये पर खुला। वहीं चांदी 488 रुपये गिरकर 67,302 रुपये पर खुली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 20 जुलाई 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव ये रहे..
24 कैरेट सोने का भाव 48351 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सोने का दाम 48126 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 225 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48157 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44290 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36263 रुपये पर पहुंच गया।
IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।