Gold Price Today 20th July 2021: सर्राफा बाजार में आज जहां सोने का भाव चढ़ा लेकिन चांदी आज सस्ती हुई है। आज चांदी में 488 रुपये की गिरावट देखी गई। वहीं सोने का भाव मंगलवार को 225 रुपये चढ़कर 48,351 रुपये पर खुला। वहीं चांदी 488 रुपये गिरकर 67,302 रुपये पर खुली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 20 जुलाई 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव ये रहे..