Gold Buying Rules: भारत में गोल्ड खरीदना शुभ और निवेश के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है। गोल्ड खरीदने को लेकर सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। केंद्र सरकार ने सोने की आयात नीति में बदलाव किये हैं। सरकार ने कुछ ज्वैलरी और गोल्ड आर्टिकल के आयात पर रोक लगा दी है। केंद्र सरकार ने इसकी जानकारी नोटिफिकेशन के जरिये दी है। DGFT ने ज्वैलरी और गोल्ड से बने प्रोडक्ट को फ्री ट्रेड से प्रतबंधित ट्रेड में डाल दिया है। इसका मतलब है कि इन गोल्ड प्रोडक्ट को मंगाने के लिए संबंधित अधिकारियों से सही लाइसेंस की जरूरत होगी।
DGFT के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि भारत-UAE व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) टैरिफ रेट कोटा के तहत बिना अनस्टड गोल्ड के आयात प्रतिंबधित नहीं रहेगा। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट है जिसके कारण वहां सो होने वाले आयात पर रोक नहीं लगाई गई है।
सोने के भाव में लगातार तेजी जारी है। भारत में रिटेल सोने की कीमत 12 जुलाई को कई शहरों में 60,000 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 60,150 रुपये है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 55,150 रुपये है। वहीं, चांदी की कीमत 73,600 रुपये प्रति किलो रही। गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 55,050 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
गोल्ड निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम
गोल्ड को सुरक्षित निवेश का सबसे अच्छा माथ्यम माना जाता है। दुनिया में किसी तरह की क्राइसिस होने पर सोने की मांग बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमतों में तेजी आती है। सामान्य स्थिति में सोने में बहुत ज्यादा उछाल देखने को नहीं मिलता है।