सिगरेट, गोल्ड, टीवी और खिलौने 1 अप्रैल से हो जाएंगे महंगे, बजट का अब दिखेगा असर

1st April 2023: 1 अप्रैल 2023 से कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा जाएगा। दरअसल, 1 फरवरी को वित्त मंत्री ने कुछ प्रोडक्ट पर टैक्स लगाया था जो अब 1 अप्रैल से लागू होगा। केंद्र सरकार ने कुछ प्रोडक्ट पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई है

अपडेटेड Mar 28, 2023 पर 5:29 PM
1st April 2023: 1 अप्रैल 2023 से कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा हो जाएगा।

1st April 2023: 1 अप्रैल 2023 से कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा हो जाएगा। दरअसल, 1 फरवरी को वित्त मंत्री ने कुछ प्रोडक्ट पर टैक्स लगाया था जो अब 1 अप्रैल से लागू होगा। केंद्र सरकार ने कुछ प्रोडक्ट पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई है। इस लिस्ट में प्राइवेट एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर, हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक के सामान, ज्वैलरी, हाई-ग्लॉस पेपर और विटामिन जैसी कुछ चीजें शामिल है। इनकी कीमत अगले महीने बढ़ सकती हैं।

ये प्रोडक्ट हो जाएंगे महंगे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023 को पेश करते समय कुछ प्रोडक्ट पर टैक्स भी कम किया था। 1 अप्रैल से कैमरा लेंस और स्मार्टफोन जैसे आइटम सस्ते हो जाएंगे, इलेक्ट्रिक किचन चिमनी और सोने और प्लेटिनम जैसी वस्तुओं की कीमत में बढ़ोतरी होगी। रसोई की बिजली की चिमनियों पर कस्टम ड्यूटी 7.5% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है। केंद्र ने प्रयोगशाला में बने हीरों को बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बीजों पर कस्टम ड्यूटी में कटौती की है।


ये हो सकते हैं सस्ते

केंद्र सरकार ने बजट में कपड़ों, फ्रोजन मसल्स, फ्रोजन स्क्वीड, हींग और कोको बीन्स पर कस्टम ड्यूटी को कम करने का निर्णय लिया था। इसके अलावा केंद्र ने एसिटिक एसिड, कटे और पॉलिश किए गए हीरे, पेट्रोलियम उत्पादों को बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले रसायनों और सेल फोन के लिए कैमरा लेंस पर आयात कर कम कर दिया था। इसके अलावा केंद्र ने हाल के बजट में कई उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाया भी था।

महंगी होने वाली चीजों की लिस्ट

इलेक्ट्रॉनिक चिमनी

ज्वैलरी

आयातित सामान

सिगरेट

सोना

प्लैटिनम

चांदी के बर्तन

ये प्रोडक्ट हो जाएंगे सस्ते

खिलौने

साइकिलें

टीवी

मोबाइल्स

बिजली के वाहन

एलईडी टीवी

कैमरा लैंस

Crypto News: क्रिप्टो मार्केट पर सख्त अमेरिका-जापान, G7 देशों की बैठक में बनेंगे नियम, यह टाइमलाइन फिक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।