Gold Coin: मुगल शासक औरंगजेब के पांचवें बेटे काम बख्श के नाम का 10.9 ग्राम का दुर्लभ सोने के सिक्के को नीलाम किया जा रहा है। बेंगलुरु के नीलाम घर मारूधर आर्ट्स में इस सिक्के को नीलामी करने के लिए आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआती कीमत 45-50 लाख रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुधर आर्ट्स के CEO राजेंद्र मारू ने कहा कि बीजापुर दार-उज-जफर टकसाल के इस स्वर्ण मोहर पर फारसी में लिखा हुआ है। उन्होंने कहा, 10.90 ग्राम का यह सिक्का करीब-करीब प्रचलन में नहीं था। इसलिए यह अनोखा सिक्का है।
मारूधर आर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, काम बख्श ने कई लड़ाइयों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उसने 1707 में बीजापुर किले पर कब्जा कर लिया और खुद को राजा घोषित कर दिया। हैदराबाद, गुलबर्गा (अब कलबुर्गी), शाहपुर और विकीनखेड़ा को जीतने के साथ धीरे-धीरे उसका दक्कन के ज्यादातर हिस्सों पर कब्जा हो गया। लेकिन प्रशासनिक अुभव न होने के चलते काम बख्श के सामाज्य का पतन हो गया है। औरंगजेब के बड़े बेटे शाह आलम बहादुर ने जब मुगल साम्राज्य की बागडोर संभाली, तब उसने काम बख्श द्वारा अपने नाम के सिक्के छपवाने का गंभीर संज्ञान लिया।
कहा जाता है कि दोनों सेनाओं के बीच भीषण लड़ाई हुई। इस लड़ाई में काम बख्श बुरी तरह से घायल हो गया था। बाद में उसे पकड़ लिया गया और घायल होने के चलते काम बख्श की दूसरे दिन मौत हो गई।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
