Get App

Gold Crash: तेजी नहीं, क्रैश होगा सोना! 6 महीने में 75000 होगा गोल्ड, एक्सपर्ट ने क्यों कहा ऐसा?

Gold Crash: देश में 10 ग्राम सोने का भाव 95000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। गोल्ड में निवेश करने वाले भाव के नीचे आने का इंतजार कर रहे हैं। अगर एक्सपर्ट की माने तो अगले 6 से 10 महीनों में सोने का भाव 75,000 रुपये के स्तर पर होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2025 पर 8:56 PM
Gold Crash: तेजी नहीं, क्रैश होगा सोना! 6 महीने में 75000 होगा गोल्ड, एक्सपर्ट ने क्यों कहा ऐसा?
Gold Rate: सोने के भाव अगले 6 महीने में 75000 रुपये पर होगा।

Gold Crash: देश में 10 ग्राम सोने का भाव 95000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। गोल्ड में निवेश करने वाले भाव के नीचे आने का इंतजार कर रहे हैं। अगर एक्सपर्ट की माने तो अगले 6 से 10 महीनों में सोने का भाव 75,000 रुपये के स्तर पर होगा। यानी, अगर आप गोल्ड में निवेश करने या गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए कुछ महीने इंतजार करना सही होगा।

जल्द 75,000 रुपये होगा सोना

बीते एक साल में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई है, जो हाल ही में $3,220 प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। लेकिन Pace 360 के चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट अमित गोयल का मानना है कि अब सोने में 6 से 10 महीनों के भीतर मीडियम टर्म करेक्शन आ सकता है। उनका अनुमान है कि कीमतें $2,600 प्रति औंस तक गिर सकती हैं। यानी, अगर भारतीय रुपये में 10 ग्राम गोल्ड की कीमत निकालें तो अगले 6 महीने में सोने का भाव 79,000 रुपये के आसपास होगा। गोयल का मानना है कि अगर करेक्शन ज्यादा गहरा होता है तो सोने की कीमतें $2,400–$2,500 प्रति औंस तक नीचे जा सकती हैं। यानी सोने का भाव 75,000 रुपये तक आ सकता है।

लंबे समय के लिए कर सकते हैं सोने में निवेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें