Get App

Gold Monetisation Scheme: जानिए घर बैठे सोने से कैसे करें कमाई

जानिए क्या है गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम और इससे घर बैठे कैसे करें कमाई

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2020 पर 1:32 PM
Gold Monetisation Scheme: जानिए घर बैठे सोने से कैसे करें कमाई

भारत जैसे देश में लगभग हर परिवार में सोना जरूर पाया जाता है। यहां शादी विवाह तो बिना सोने के होते ही नहीं है। ऐसे में अगर आपके पास सोना रखा है तो उस पर आप कुछ कमाई कर सकते हैं। अगर आप इसे लॉकर में रखते हैं, तो इसे लॉकर में रखने का खर्च भी लगता है। लिहाजा आइये जानते हैं कि कैसे आपका सोना भी सुरक्षित रहे और कमाई भी हो जाए ?

क्या है गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम
Gold Monetisation Scheme (GMS) को केंद्र सरकार ने साल 2015 में लॉन्च किया था। इस स्कीम के तहत तहत आप अपना सोना बैंक में जमा कर सकते हैं। इस पर आपको बैंक से ब्याज मिलेगी। इस स्कीम की खास बात यह भी है कि पहले आप अपने सोने को लॉकर में रखते थे। लेकिन अब आपको लॉकर लेने की जरूरत नहीं हैं साथ ही एक तय ब्याज भी मिलेगी। स्कीम के तहत इसमें कम से कम 30 ग्राम 995 शुद्धता वाला सोना बैंक में रखना होगा। इसमें बैंक गोल्ड-बार, सिक्के, गहने (स्टोन्स रहित और अन्य मेटल रहित) मंजूर करेंगे।
गोल्डम मोनेटाइजेशन स्कीजम के तहत ग्राहक को अपना सोना, ज्वैसलरी और सिक्कों  को सरकार की तरफ से निर्धारित सेंटरों पर जमा करना होगा। जहां पर उसकी जांच करने के बाद गलाकर ग्राहक को सोने की मात्रा के बराबर सर्टिफिकेट जारी किया जाता है।  इसके आधार पर ग्राहक बैंक में गोल्डट सेविंग अकाउंट खोलकर ब्यााज प्राप्ता कर सकेगा।
इस स्कीम की एक सबसे बड़ा निगेटिव प्वाइंट यह है इसमें आपको अपने सोने की वास्तविक स्वरूप को मोह छोड़ना पड़ता है। यानी, आपने जिस रूप में सोना जमा कराया, वो उस तरह वापस नहीं मिलता है।

निवेश का समय और ब्याज 
इसे आप शार्ट टर्म बैंक डिपॉजिट (SRBD) में 1-3 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। मध्यावधि 5-7 साल के लिए बीच की है। और लॉन्ग टर्म गवर्नमेंट डिपॉजिट (LTGD) 12-15 साल के लिए होता है।
इस पर आपको 2.25 से 2.50 फीसदी ब्याज मिलती है।
सरकार का गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम शुरू करने का उदेश्य सोने की जरूरत के लिए आयात पर निर्भरता कम करना था। सोने का आयात बढ़ने से देश का CAD (चालू खाता घाटा) बढ़ता है।

गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम की खासियत
-गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के तहत बैंक में कम से कम 30 ग्राम सोने का सिक्का या गहने के रूप में जमा किया जाता है। 
-इस योजना के तहत निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
-गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम न्यूनतम लॉक-इन टाइम पीरियड के पहले भी निकाल सकते हैं। हालांकि, यह ऐसी निकासी के लिए बैंक जुर्माना वसूलते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook(https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें