Get App

Gold Outlook: सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4600 डॉलर के पार, तेजी जारी रहेगी या आएगी बड़ी गिरावट?

Gold Outlook: 25 अगस्त यानी मंगलवार को स्पॉट गोल्ड 4,668 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया। हालांकि, बाद में तेजी थोड़ी सुस्त पड़ी। भारतीय समय के मुताबिक, 4:15 बजे सोने का भाव 4,637 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 25, 2026 पर 5:20 PM
Gold Outlook: सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4600 डॉलर के पार, तेजी जारी रहेगी या आएगी बड़ी गिरावट?
मई के बाद पहली बार सोने का भाव इस लेवल पर पहुंचा है।

Gold Outlook: गोल्ड की कीमत 4,600 डॉलर के पार हो गई है। मई के बाद पहली बार सोने का भाव इस लेवल पर पहुंचा है। इसमें अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर बढ़ते दबाव का बड़ा हाथ है। अनुमान है कि लंबी अवधि में कर्ज की कॉस्ट कम करने के लिए अमेरिकी सरकार बॉन्ड बाजार में हस्तक्षेप बढ़ा सकती है। इसका असर सोने की कीमतों पर दिखा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,668 डॉलर प्रति औंस के पार 

25 अगस्त यानी मंगलवार को स्पॉट 4,668 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया। हालांकि, बाद में तेजी थोड़ी सुस्त पड़ी। भारतीय समय के मुताबिक, 4:15 बजे सोने का भाव 4,637 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। पिछले हफ्ते अमेरिकी सरकार ने बॉन्ड यील्ड को बढ़ने से रोकने के लिए बड़ा एलान किया था। उसने कहा था कि सरकार लंबी अवधि के ज्यादा बॉन्ड बायबैक करेगी।

 बॉन्ड यील्ड कंट्रोल में रखने की कोशिश कर रही अमेरिकी सरकार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें