Gold Silver Price Today 10 April 2023: आज हफ्ते के पहले दिने सोने के भाव में गिरावट आई है लेकिन दाम अभी भी 60,000 रुपये के ऊपर बना हुए हैं। सोने का भाव 555 रुपये गिरकर 60,068 रुपये पर कारोबार करता दिखा और शाम के बढ़त के साथ 60,355 रुपये पर बंद हुआ। बीते गुरुवार 6 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 60,623 रुपये पर बंद हुआ था। शुक्रवार को बुलियन मार्केट गुड फ्राईडे के कारण बंद थी। आज चांदी के भाव में मामूली गिरावट रही। चांदी का रेट 308 रुपये गिरकर 73,856 रुपये पर कारोबार करता दिखा और फिर शाम को इसमें सुधार आया और ये 74,556 रुपये पर बंद हुई।
60,000 रुपये के ऊपर गोल्ड
24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 10 अप्रैल को 60,068 रुपये रही। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 509 रुपये गिरकर 55,022 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या बेचने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।
IBJA की वेबसाइट पर शाम का रेट
शाम तक सोने के भाव में आ गई तेजी।
IBJA पर सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना 6 अप्रैल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का सुबह का भाव
गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।