Get App

Gold Price: ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में आई गिरावट, ये रहा 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Silver Price Today 10 April 2023: आज हफ्ते के पहले दिने सोने के भाव में गिरावट आई है लेकिन दाम अभी भी 60,000 रुपये के ऊपर बना हुए हैं। सोने का भाव 555 रुपये गिरकर 60,068 रुपये पर कारोबार कर रहा है। बीते गुरुवार 6 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 60,623 रुपये पर बंद हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 10, 2023 पर 6:14 PM
Gold Price: ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में आई गिरावट, ये रहा 10 ग्राम सोने का भाव
Gold Price: आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Silver Price Today 10 April 2023: आज हफ्ते के पहले दिने सोने के भाव में गिरावट आई है लेकिन दाम अभी भी 60,000 रुपये के ऊपर बना हुए हैं। सोने का भाव 555 रुपये गिरकर  60,068 रुपये पर कारोबार करता दिखा और शाम के बढ़त के साथ 60,355 रुपये पर बंद हुआ। बीते गुरुवार 6 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 60,623 रुपये पर बंद हुआ था। शुक्रवार को बुलियन मार्केट गुड फ्राईडे के कारण बंद थी। आज चांदी के भाव में मामूली गिरावट रही। चांदी का रेट 308 रुपये गिरकर 73,856 रुपये पर कारोबार करता दिखा और फिर शाम को इसमें सुधार आया और ये 74,556 रुपये पर बंद हुई।

60,000 रुपये के ऊपर गोल्ड  

24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 10 अप्रैल को 60,068 रुपये रही। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड  509 रुपये गिरकर 55,022 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या बेचने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।

IBJA की वेबसाइट पर शाम का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें