Gold Rate Today in India: आज दिल्ली-NCR में सोने का भाव 62,000 रुपये के पार चला गया है। दिल्ली के अलावा चेन्नई, लखनऊ, गुड़गांव जैसे शहरों में भी गोल्ड 62000 रुपये को पार कर गया है। 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 से 200 रुपये की तेजी आई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड के दाम में 100 से 150 रुपये की बढ़त नजर आ रही है। फेस्टिवल के समय में गोल्ड की डिमांड बढ़ने से दाम में भी तेजी नजर आ रही है। यहां चेक करें की आज 26 अक्टूबर 2023 को गोल्ड कितना महंगा हुआ है।
