Gold Price: दिल्ली में एक बार फिर गोल्ड नए पीक पर पहुंच गया है। दिल्ली शहर में सोने का भाव 79,000 के करीब आ गया है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 250 रुपये की तेजी के साथ 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। मंगलवार को पिछले सत्र में सोना 78,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
