Gold Rate: सोने की कीमतें पहले ही अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी हैं। दिल्ली 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट 93,000 रुपये के स्तर पर है। अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने के भाव में बीच में 12,200 रुपये तक की गिरावट आ सकती है। उन्होंने इसके लिए कई कारण भी बताये हैं। साथ ही आने वाले साल में सोने का भाव 1,37,000 रुपये तक जा सकता है। एक्सपर्ट का ये भी मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोने की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे इसकी कीमतों में बढ़ोतरी का ट्रेंड ज्यादा देखने को मिलेगा। इस बढ़ोतरी में सोने में करेक्शन भी आएगा।
