Gold Price Today: पीक पर पहुंचने के बाद लगातार गिर रहा है सोना, आज इतना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Price Today: 29 अप्रैल हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 700 रुपये तक कम हुआ है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 150 से 400 रुपये तक कम हुआ है। हाल ही में मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत और घरेलू फैक्टर्स के कारण गोल्ड अपने पीक से नीचे आया है

अपडेटेड Apr 29, 2024 पर 5:07 PM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सस्ता हुआ सोना।

Gold Price Today: 29 अप्रैल हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 700 रुपये तक कम हुआ है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 150 से 400 रुपये तक कम हुआ है। हाल ही में मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत और घरेलू फैक्टर्स के कारण गोल्ड अपने पीक से नीचे आया है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। सिल्वर का भाव 83,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

दिल्ली में आज सोने का भाव

26 अप्रैल 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,920 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,890 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 67,690 72,750
कोलकाता 66,840 72,920
गुरुग्राम 66,990 73,070
लखनऊ 66,990 73,070
बेंगलुरु 66,840 72,920
जयपुर 66,990 73,070
पटना 66,890 72,970
भुवनेश्वर 66,840 72,920
हैदराबाद 66,840 72,920

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Price)

29 अप्रैल 2024 को एमसीएक्स पर 5 जून 2024 को खत्म होने वाले कॉन्ट्रेक्ट में एक्टिव कारोबार देखा गया। इन कॉन्ट्रेक्ट की कीमत 71,191 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसके अलावा 5 जुलाई 2024 को खत्म होने वाला चांदी वायदा कॉन्ट्रेक्ट एमसीएक्स पर 82,386 रुपये पर कोट किया गया।

HDFC Bank की स्पेशल FD में निवेश करने के लिए बचे हैं कम दिन, सीनियर सिटीजन जल्द उठाएं मौके का फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।