Gold Silver Price Today 19 April 2023: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने और चांदी के भाव में फिर गिरावट आई। हालांकि, अभी भी बुलियन मार्केट में सोने का भाव 60,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। सोने का रेट 220 रुपये गिरकर 60,372 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 60,593 रुपये पर बंद हुआ। आज चांदी के भाव में भी गिरावट आई। चांदी का रेट 282 रुपये गिराकर 74,359 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
60,300 रुपये के ऊपर गोल्ड
24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 19 अप्रैल को 60,373 रुपये रही। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 201 रुपये की गिरावट के साथ 55,302 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या बेचने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।
IBJA पर सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल 18 अप्रैल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव
गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।